फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दो दिवसीय हड़ताल किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अधिवक्ता चेंबर की जगह पर सड़क बनाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बांदा जिले के पैलानी तहसील परिसर में जिस स्थान पर अधिवक्ताओं के चेंबर बने है वहां पर सड़क बनाई जा रही है। जिसके विरोध में यह हड़ताल की गई है। अधिवक्ता शुक्रवार व शनिवार को कार्य से विरत रहेंगे। संघ के महासचिव नवीन चंद्र त्रिपाठी का कहना कि यदि प्रशासन वकीलों को परेशान करेगा तो हड़ताल कर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, विनोद सिंह, देवशरण मिश्र, शिवनरेश गर्ग, चुनवाद प्रसाद मिश्र, सचिन श्रीवास्तव, संदीप द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव, राकेश प्रकाश शुक्ला के के यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें