फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। । चित्रकूट मप्र के बरौंधा थाना अंतर्गत महतैन गांव स्थित पोखरी तालाब में किशोरी का शव मिला। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने पर हत्या कर फेंकने की आशंका जताई गई है। दुष्कर्म की भी आशंका पर पुलिस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पोखरी तालाब के पास पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पानी में एक शव उतराते देखा। इसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र की निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह किशोरी 13 अक्तूबर की रात से घर से गायब हुई थी। गांव से एक किमी. दूर तालाब में इसका शव 15 अक्तूबर की सुबह मिला है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जानकारी मिलने पर सीओ रोहित राठौर व थाना प्रभारी अभिनव सिंह डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम व सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। इसमें अपहरण, हत्या, खुदकुशी या दुष्कर्म के बाद हत्या जैसी सभी आशंकाओं पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। मृतका के परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मृतका के शरीर पर कई चोंट के निशान जरूर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें