फोटो- 3- अरविंद सोनकर - फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रयागराज से पांच दिन पहले लापता युवक का शव भरतकूप रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बांदा जनपद के नरैनी रोड अतर्रा निवासी अरविंद कुमार सोनकर (27) पुत्र चंद्रपाल प्रयागराज में बहन के यहां रहता था। उसके बड़े भाई रूपलाल ने बताया कि अरविंद अपनी बहन के यहां प्रयागराज से बृहस्पतिवार को चला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह पुलिस ने फोन पर जानकारी दी। उसके एक भाई, पांच बहन हैं। मां रनिया का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इधर, बड़े भाई रूपलाल ने बताया कि चित्रकूट जिला मुख्यालय में एक नेता के पास उसके हजारों रुपये जमा हैं, जिसे लेने वह अक्सर यहां आता था। आशंका जताई कि वह प्रयागराज से आते समय चित्रकूट स्टेशन उतरा और नेता से अपने मांगने गया होगा। आशंका जताई कि रुपये न देकर उसकी हत्या कर दी।