चित्रकूट। जिला अस्पताल और कलक्ट्रेट परिसर के बीच नो इंट्री पर खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर फंस गए। ट्रक में किसी के सवार न होने से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिला अस्पताल गेट के पास कोई रोशनी का इंतजाम नहीं है। जिससे यह घटना हुई।
शनिवार देर रात डीसीएम की खड़े ट्रक से भिड़ंत मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के समीप हो गई। जिससे डीसीएम चालक राजापुर निवासी गुलाम जिलानी पुत्र रसूल अली गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने स्टेयरिंग में फंसे डीसीएम चालक को किसी तरह बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक सड़क पार कर रहे युवक को बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित हो गई। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर किया है।