फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट में डीएपी खत्म, नई रैक आई

Wed, 15 Oct 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में डीएपी खत्म हो गई है। इससे किसान तीन दिन से केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को आश्वासन दिया जा रहा कि नई रैक से खाद आने पर दी जाएगी। इससे मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से महंगी खाद किसान लेने के लिए मजबूर हैं। नई रैक आयी केंद्रों में भेजने की तैयारी शुरु हो गई है।
जिले में 39 सहकारी केंद्र खुले हुए हैं। जहां खाद खत्म हो गई है जबकि किसान खाद लेने के लिए केंद्रों के चक्कर ला रहे हैं। किसान सुनील सिंह, बलराम ने बताया कि गेंहू की फसल की बोआई करने के बाद डीएपी का छिड़काव खेत में करना है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। प्राइवेट दुकान में खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक खाद के दाम लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में खाद की नई रैक इफ्को डीएपी की 1058 एमटी व कृषकों की 552.700 एमटी डीएपी व आईपीएल कंपनी की डीएपपी 300 एमटी प्राप्त हुई है। जिसको सहकारी अन्य निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों में डीएम के आदेश के बाद आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें