फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सीता को अयोध्यानगरी में मिला ज्यादा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भगवान कामदगिरी की तलहटी में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम की महिमा का बखान किया। इस दौरान जटायु संवाद व चित्रकूट महिमा आदि पर विस्तार से चर्चा की। आज के प्रसंग में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि माता सीता को अयोध्या नगरी में ज्यादा सम्मान मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि माता सीता का अयोध्या में सम्मान नहीं हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं है। माता सीता का उतना सम्मान मिथिला में नहीं किया गया था, जितना अयोध्या नगरी में हुआ था। पांच घंटे तक हुए प्रवचन में कथा पंडाल में भक्त मंत्रमुग्ध होकर श्रीराम का श्रवण करते रहे। तमाम भक्त भाव विभोर होकर भक्तिरस में डूबकर थिरक रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवराज आचार्य रामचंद्र दास ने संतों, महंतों, उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैकी समेत आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग विश्वविद्यालय के पीआरओ एस पी मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में यजमान नीलेश मोहता व उनकी पत्नी प्रीति मोहता के अलावा प्रो. योगेश चंद्र दुबे, आरपी मिश्रा, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. मनोज पांडेय, निहार मिश्रा, डॉ. गोपाल मिश्रा, विशेष नारायण मिश्रा, निर्मला वैष्णव, राजेंद्र पटेल, राजेंद्र सिंह चंदेल, गरूड़ सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी व दिनेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें