चित्रकूट। अपना दल (एस) की बैठक मंगलवार को शहर के डाक बंगले में हुई। इस दौरान पंचायत चुनाव और संगठन को मजबूत बनाने के बाबत चर्चा हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष रामसिया फौजी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। गांव-गांव संगठन को मजबूत किया जाए।
बैठक में प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि पार्टी की कार्यों से प्रभावित होकर कई महिलाएं पार्टी में शामिल होकर कार्य कर रही है। इस मौके पर सौमित्र सिंह, रामनरेश, प्रभुदयाल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।