फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जलभराव से बर्बाद हो रही फसलें, दूसरे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह

Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 03 सीकेटीपी 28 आंदोलन में किसानों को समझाते एसडीएम। ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकूट। कई वर्षों से किसानों की जमीनों में पानी भर रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब सत्याग्रह शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार भास्कर के नेतृत्व में झुरही नदी चेकडैम के पास क्रमिक जल सत्याग्रह आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी किसानों के साथ धरने में बैठे रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, सत्याग्रह में बैठे रहेंगे।
इसके बाद आंदोलन स्थल पर उपजिलाधिकारी मऊ आरआर रमन पहुंचे और अनशन समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी अपनी जायज मांगों को लेकर डटे रहे। रामकेश ने कहा कि गुंता बांध परियोजना में अधिग्रहित किसानों की जमीन का उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा तत्काल दिया जाए।
विज्ञापन

अत्यधिक बारिश एवं जलभराव से नष्ट हुई फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर मुआवजा दें। रामपुर से बेलरी संपर्क मार्ग पर बांध के जलभराव से डूबे चेकडैम के पानी की निकासी कराकर आवागमन चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें