फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बार संघ अध्यक्ष की हत्या के विरोध में वकील हड़ताल पर

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कालपी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में मंगलवार को चित्रकूट के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार रचना यादव को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने हत्याकांड पर आक्रोश जताते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
शहर में जुलूस निकाल मृतक अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अधिवक्ता संघ के महासचिव विजय कुमार त्रिपाठी, भीमसेन मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव, आशीष सिंह, आशीष तिवारी, विनीत पयासी, जितेंद्र उपाध्याय, राजेश चौहान, पंकज पटेल, अनुराग पटेल, विपिन सिंह सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें