फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरी महिला की मौत

Fri, 05 May 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
चित्रकूट। कोलकाता से झांसी जा रही महिला की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतका बंगाल के दिनाजपुर जिले की निवासी थी।
विज्ञापन

   पुरातनपल्ली इस्लामपुर जिला दिनाजपुर बंगाल की निवासी सीमा परवीन (32) पत्नी मासूद आजम सिद्दी कि चंबल एक्सप्रेस से बुधवार को झांसी जा रही थी।

गुरुवार की दोपहर को मानिकपुर जक्शन के समीपवर्र्ती बहिलपुरवा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर पड़ी। जिसे देखकर अन्य यात्रियों ने मानिकपुर स्टेशन में सूचना दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र अरशद ट्रेन में बाथरूम गया था।

कुछ देरबाद पुत्र के न लौटने पर पत्नी उसको ढूढ़ने बाथरूम की ओर गई तभी कोच के गेट से बाहर झांकते समय अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत होे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  मानिकपुर जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव एंबुलेंस से बंगाल ले गए। मृतका के एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें