फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ से टकराई बोलेरो महिला समेत दो की मौत

Sat, 08 Apr 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
एंबुलेंस से नीचे उतरते घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि दस घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बोलेरो सवार दमोह मप्र निवासी हैं। मृतकों में चालक भी शामिल है। अंदेशा जताया गया है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
      जानकारी के अनुसार हटा दमोह मप्र निवासी किशोर शाह (40) का परिवार व रिश्तेदार बोलेरो से इलाहाबाद संगम स्नान करने जा रहे थे।

शनिवार की रात लगभग तीन बजे जैसे ही बोलेरो भरतकूप चौकी क्षेत्र के अकबरपुर मोड़ हाईवे पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। जिससे अनियंत्रित बोलरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। धड़ाम की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने पुलिस सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष जाट हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

        इलाज के दौरान पार्वती उर्फ बत्ती (60)पत्नी गुलाब सिंह की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बोलरो चालक शहीद खां उर्फ मुन्ना चच्चा की इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। इसके अलावा अन्य घायलों को डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी के अलावा कुछ घायलों ने भी बताया कि चालक को नींद की झपकी आई थी जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


घायलों की सूची
भरतकूप। इस घटना में चंदन पुत्र राजकुमार,राधा पत्नी प्रीतम, किशोर शाह पुत्र नारायण, ममता पत्नी किशोर शाह, रन्नू पत्नी कृपेंद्र, आछी राजपूत पुत्री कृपेंद्र, गोमती पत्नी सूरज, दीपक पटेरिया पुत्र बंशीधर, गुनगुन पुत्री किशोरशाह,राजवीर पुत्र केशव निवासीगण हटा दमोह मप्र घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें