खनन माफियाओं पर पड़ा पुलिस का कोड़ा
- फोटो : SELF
चित्रकूट। अवैध खनन व ढुलान पर रोक लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मौरंग लदे एक ट्रक चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जिला खनिज अधिकारी ने तीन स्थानों पर ट्रैक्टर में खनिज संपदा पाए जाने पर ट्रैक्टर सीज किया। चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी साजिद अली ने शहर के गणेशबाग सोनेपुर के पास गुरुवार की रात को मौरंग लदे ट्रक को पकड़ा। जिसमें चालक अमरजीत यादव निवासी रौली कल्याणपुर कोतवाली कर्वी ट्रक मालिक आनंद कुमार निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ जनपद इलाहाबाद के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जिला खनिज अधिकारी ने शैलेंद्र सिंह ने अलग-अलग स्थानों पर खनिज अधिनियम का उल्लंघन करने पर तीन ट्रैक्टर सीज किए हैं। गुरुवार की रात को भरतकूप क्षेत्र में बोल्डर लदे ट्रैक्टर समेत चालक आरिफ निवासी अमानपुर व वाहन स्वामी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दूसरे मामले में ट्रैक्टर चालक संजय निवासी गोंडा तथा मालिक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में ट्रैक्टर चालक सानू निवासी रसिन कोतवाली व वाहन स्वामी अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर ट्रैक्टर सीज किया है। तीसरे मामले में ट्रैक्टर सीज कर अज्ञात वाहन चालक व वाहन मालिक के खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।