फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 17 Sep 2017 10:36 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
करंट लगने की घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। धान के खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसान ने जैसे ही अपने बोरिंग की मशीन चालू करने का प्रयास किया तो करंट लगने से वह झुलस गया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे कुछ लोगाें ने उसकी हालत देख इलाज को जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र की सीमा से सटे बांदा जनपद फतेहगंज कल्याणपुर निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र सत्यनारायण रविवार की सुबह घर से खेतों की ओर पहुंचा। उसकी मां पुनिया देवी ने बताया कि धान के खेत में पानी पहुंचाने के लिए जैसे ही उसने  ट्यूबवेल की मशीन को चालू किया तो करंट लगा। जिससे वह झुलसा और वही गिर पड़ा। आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव में आकर दी तो सभी दौड़कर पहुंचे। उसे चित्रकूट जिले का जिला अस्पताल नजदीक होने के कारण लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटा दु:ख का पहाड़
चित्रकूट। मृतक किसान पांच भाइयों में सबसे छोटा था। 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से सब भाइयों से बंटवारा हो गया था। वह मां पुनिया देवी, पत्नी व एक पुत्र-दो पुत्री के साथ अलग रहता था। उसके नाम पांच बीघे जमीन थी। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर मानो दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें