फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ मवेशी की मौत, जीआरपी-आरपीएफ अंजान

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धमाका
विज्ञापन
चित्रकूट मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार के पीछे कूड़े वाले स्थान पर अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के समय प्लेटफार्म नंबर एक पर काशी एक्सप्रेस खड़ी थी। तेज आवाज सुनकर यात्री व स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को लगभग नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई थी। उसी समय प्लेटफार्म नंबर चार के पीछे पड़े कूड़े के पास से तेज धमाके की आवाज पर वेंडर और यात्री चौक पड़े।

इसके बाद वहां जाकर कुछ लोगाें ने देखा तो एक मवेशी मरा पड़ा था। और कूड़े के पास बम फटने जैसे निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मवेशी कूड़े के ढेर के पास खाने की तलाश में थी लेकिन जैसे की एक स्थान पर मुंह लगाया तो धमाका हो गया।
विज्ञापन



इसकी चपेट में आकर मवेशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद  कुछ लोगों ने उस मृत मवेशी को वहां से हटा दिया गया है। इस मामले में आरपीएफ प्रभारी मंशाराम और जीआरपी प्रभारी जेपी सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

मीडिया से जानकारी मिलने पर शुक्रवार की शाम को वहा गए तो कुछ भी नहीं पड़ा मिला।  गौरतलब है कि आठ माह पूर्व महानगरी एक्सप्रेस की एक बोगी के बाथरूम में आरडीएक्स युक्त जिंदा बम मिला था। जिसे एनआईए की टीम ने आकर डिफ्यूज किया था। वहीं इस मसले पर प्लेटफार्म के वेंडर भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया की तेज धमाका हुआ था। जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें