फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ गवाही देने पर तानी रिवाल्वर

Wed, 05 Jun 2019 11:18 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ गवाही देने पर तानी रिवाल्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चित्रकूट। दुष्कर्म व जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ अदालत में बयान देकर लौट रही पीड़िता के वाहन का पीछा किया गया। इसके बाद रिवाल्वर निकालकर महिला व उसके सहयोगियों को मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। मामले में महिला की तहरीर पर राठ जिला हमीरपुर निवासी रामसिंह समेत छह लोगों पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
  सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि राठ हमीरपुर निवासी रामसिंह व अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लाखों रुपये के जेवरात समेत उसकी बेटी को भी बहलाफुसला कर ले गया है। इसकी रिपोर्ट राठ थाने में दर्ज है। जिसकी तारीख पर वह मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट गई थी। वापसी पर देर शाम को वह अपने वाहन से घर लौट रही थी तभी रास्ते पर आरोपी व उसके साथियों ने अपनी काले रंग की चार पहिया गाड़ी से उसकी गाड़ी पर टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह रात को बचकर अपने घर के पास पहुंची तो आरोपीगण वहां भी पहुंच गए। इसके बाद गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अपने सहयोगियों के साथ घर के अंदर जाने लगी तो आरोपी रामसिंह, तान्या, दिनेश त्रिपाठी, विनीत सिंह, व्यास वर्मा व अंशू गौड ने रिवाल्वर निकालकर उसपर तान दी। किसी तरह वह चीखते हुए भागकर घर के अंदर पहुंची इसी बीच आसपास के कुछ लोग आए तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी समेत यूपी 100 की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक आरोपी भाग चुके थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


क्या है पुराना मामला
चित्रकूट। यह वही पीड़िता है जिसने प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति व उनके साथियों के खिलाफ सन 2017 में लखनऊ के थाना गौतम पल्ली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से उसे और उसके परिवार को आरोपी व उसके सहयोगी अनेक तरीकों से परेशान कर जान से मारने का भी प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि हमीरपुर के राठ निवासी रामसिंह व उसके साथी घर आकर उसकी बेटी को जबरन भगा ले गए और अब उससे झूठी शादी कर दबाव बनाकर फर्जी बयानबाजी करा रहा है। इन सभी प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें