फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरे छात्र की मौत

Mon, 21 Aug 2017 11:35 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
train
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। दोस्तों के साथ जबलपुर से लौट रहे छात्र की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। मृतक वाराणसी जिले का छात्र था और बनारस विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था।
 वाराणसी के लहरतारा नई बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार का पुत्र विष्णु(20) बनारस विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घरेलू काम से दोस्तों के साथ जबलपुर गया था। रविवार को वह वाराणसी लौटने के लिए ट्रेन से आ रहा था। जीआरपी मानिकपुर प्रभारी शशीप्रकाश ने बताया  कि जैसे ही ट्रेन मारकुंडी-टिकरिया के बीच पहुंची तो अज्ञात कारण के चलते वह ट्रेन से गिर पड़ा। मानिकपुर पहुंचने पर दोस्तों ने जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने घायल विष्णु को इलाज के लिए मानिकपुर सीएचसी लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें