चित्रकूट। दोस्तों के साथ जबलपुर से लौट रहे छात्र की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। मृतक वाराणसी जिले का छात्र था और बनारस विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वाराणसी के लहरतारा नई बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार का पुत्र विष्णु(20) बनारस विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घरेलू काम से दोस्तों के साथ जबलपुर गया था। रविवार को वह वाराणसी लौटने के लिए ट्रेन से आ रहा था। जीआरपी मानिकपुर प्रभारी शशीप्रकाश ने बताया कि जैसे ही ट्रेन मारकुंडी-टिकरिया के बीच पहुंची तो अज्ञात कारण के चलते वह ट्रेन से गिर पड़ा। मानिकपुर पहुंचने पर दोस्तों ने जीआरपी को सूचना दी।
घटना स्थल पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने घायल विष्णु को इलाज के लिए मानिकपुर सीएचसी लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई है।