फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

Tue, 11 Jul 2017 11:28 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
ट्रेनों में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के बाद से धर्मनगरी में जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। सावन माह में रामघाट सहित प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
  सावन मास की शुरुआत होते ही धर्मनगरी में बड़ी संख्या में कांवड़िए व श्रद्धालु मत्यगजेंद्र नाथ स्वामी में जलाभिषेक करने व कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। कश्मीर में सोमवार की रात को अमरनाथ यात्रा करने आए श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से धर्मनगरी में भी पुलिस अधिकारी सर्तक हो गए हैं। जिसके लिए कई मठ मंदिरों सहित रामघाट पर पुलिस कर्मियों ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मनगरी के सभी संवेदनशील क्षेत्रोें की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सावन माह होने के कारण रामघाट के आसपास पुलिसबल बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ प्रभारी जटाशंकर पांडेय और जीआरपी थानाध्यक्ष हरिविलास ने बताया कि स्टेशन के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें