फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक की कार सवार युवकों ने की पिटाई

Sun, 16 Apr 2017 11:14 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
घायल रोडवेज बस चालक और घटनास्थल पर मौजूद अन्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। हाइवे पर ओवरटेक के दौरान वैगनॉर के अनियंत्रित होने से नाराज कार सवारों ने रोडवेज बस चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


     जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को मुख्यालय से जीरो रोड डिपो एसी जनरथ बस इलाहाबाद की ओर जा रही थी। पुलिस लाइन के आगे एक वैगनार से बस चालक ने ओवरटेक किया तो अनियंत्रित वैगनार सड़क किनारे गढ्डे में जाते-जाते बची। जिससे नाराज कार चालक व सवारों ने बस का पीछा शुरू किया।
दोनों के बीच आगे निकलने की होड़ मची रही। मऊ बस स्टैंड पहुंचने के पहले ही कार ने ओवरटेक कर बस रुकवाई। इसके बाद कार सवार युवकों ने बस चालक को नीचे उतार कर पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

   पुलिस टीम मौके पर आई और दोनों पक्षों को थाने लाई। इसके बाद बस चालक अनूप कुमार राय पुत्र जवाहर लाल निवासी बरौली घूरपुर इलाहाबाद का सीएचसी में इलाज कराया गया। कार सवार जसरा निवासी संदीप केशरवानी ,सतीश केशरवानी पुत्रगण छेदीलाल और चंदौली निवासीअखिलेश सिंह पुत्र विभूति ने आरोप लगाया कि बस चालक ने साइड न होने पर भी जबरन ओवरटेक किया।
बस चालक ने बताया कि काफी देर से वह साइड मांग रहा था लेकिन कार चालक साइड नहीं दे रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बस को आगे रवाना करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें