फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 05 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ थाना पुलिस को पांच हजार रुपये के ईनामी और कई मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस मिले हैं। यह विभिन्न अपराधों में सन 2013 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी स्वामी प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों के सामने पेश कर बताया कि प्रभारी निरीक्षक मऊ सुरेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम के सदस्य धरेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, आरक्षी जानकी प्रसाद, शौकत खां को सोमवार सुबह गश्त के दौरान इस आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली।

उन्होंने बताया कि वह पांच हजार रुपये का इनामी पहलवान उर्फ दहचाली केवट पुत्र बलराम निवासी भखंदा थाना सराय अकिल जिला कौशांबी है। इस समय वह रमगढ़वा थाना शंकरगढ़ जिला इलाहाबाद में रह रहा था। उसे थाना मऊ के बरियारी खुर्द मोड़ पर पकड़ा गया, जहां यह किसी से मिलने आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। मऊ, कौशांबी, मानिकपुर, अतरौला (रीवा मप्र) में इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें