फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत, तीन घायल

Fri, 10 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज कराते गोली लगने से घायल मां-पुत्र व बहू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद एक युवक ने दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे गोली दूसरे युवक के सिर को छूते हुए निकली। किसी तरह युवक ने घर घुस जान बचाई। आरोपी ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायर झोंके, जिससे उसकी मां व बहू को भी गोली लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  थाना क्षेत्र के मवईकला निवासी ललित नारायण पुत्र ब्रजकिशोर ने बताया कि गुरुवार की रात को वह पड़ोस की दुकान से पान मसाला खरीदकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव का पप्पू पुत्र कौशल ने उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया।

चोरी से इंकार करने पर पप्पू उसकी पिटाई करने लगा। साथ ही तमंचा निकालकर धमकी देने लगा। वह किसी तरह जान बचाकर वह भागा तो आरोपी ने फायर झोंक दिया। गोली उसके माथे को छीलती हुई निकली। उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि आरोपी तमंचा उसके घर तक आ गया। उसने ताबड़तोड़ तीन फायर झोंके, जिससे उसकी मां शंति देवी व छोटे भाई ओमप्रकाश की पत्नी प्रभादेवी के हाथ व सिर के पास गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन अभी तमंचे की बरामदगी नहीं हुई है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें