फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर बंद कराया मनरेगा का काम

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले तो सूखे के कारण मनरेगा से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा था, अब कहीं काम चल रहा है तो गांव के ही कुछ लोग कमीशन की मांग करके काम बंद करा रहे हैं। राजापुर तहसील क्षेत्र के रगौली गांव की प्रधान फूलमती ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने असलहों के बल पर काम बंद करा दिया है। चौथ वसूली की धमकी दे रहे हैं।  
विज्ञापन


रगौली की प्रधान के साथ बुधवार को फावड़ा व तसला लेकर मजदूरों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा से बन रही सड़क का काम कुछ असलहाधारी लोगों ने रोक दिया है। प्रधान ने बताया कि आरोपियों ने 50 हजार की मांग की है।

न देने पर मजदूरों के साथ अभद्रता की। जिससे भयभीत मजदूर काम छोड़कर भाग आए। प्रधान के साथ मजदूर कुसुमा, बुधिया, कमला, पार्वती, मधू, चमेलिया, सरोज, भौली, बरमदीन, गौरी व कुंता आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें