फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना स्‍थल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 करारी क्षेत्र के अगियौना गांव के समीप मंगलवार की रात हुए मार्ग हादसे में पांडेयमऊ गांव के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। मौत की सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव निवासी रामकुमार (22) पुत्र दयाराम मंगलवार को बाइक से करारी कस्बे में आयोजित एक परिचित की शादी में शामिल होने गया हुआ था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह अगियौना गांव के समीप पहुंची। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची करारी पुलिस ने युवक के मोबाइल से उसकी पहचान की। हादसे में मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के आकर शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें