फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ने चेलों के साथ दुकान में घुसकर की मारपीट

Fri, 08 Mar 2019 11:29 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव महंत ने चेलों के साथ दुकान में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोही। चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग खोही के पास दुकान में घुसकर महंत व उनके चेलों ने तोड़फोड़ की। महिलाओं व दुकानदारों के विरोध पर बंदूक की बट, लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। दुकानदार का आरोप है कि नगदी व कई कीमती सामग्री महंत के चेले साथ ले गए हैं। पीड़ितों ने बताया कि सीतापुर चौकी गए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भगा दिया इसके बाद कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खोही निवासी कस्तूरी देवी पत्नी भूरेलाल ने आरोप लगाया कि परिक्रमा मार्ग पर उसकी दुकान में गुरुवार की रात भरत मिलाप मंदिर के महंत राममनोहर दास, भाई उमेश व राधे पंडित, राजा ठाकुर, मामा कोरी के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की है। बंदूक की नोक पर रुपये लूटने का प्रयास किया। पीड़िता ने दबंग राममनोहर दास पर अभद्रता के भी आरोप लगाए हैं। बताया कि दुकान में बिक्री के दो लाख 40 हजार रुपये भी रखे थे। जिसे दबंग ले गए हैं। परिजनों ने बचाव का प्रयास किया तो सभी को मारा पीटा गया है। पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की फ रियाद लगाई है। इस संबंध में सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि किसी को लौटाया नहीं गया है। परिक्रमा मार्ग पर मारपीट का मामला आया है। रुपये छीनने व अभद्रता की जांच की जा रही है। संभावना है कि यह दुकान के किराए को लेकर विवाद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर महंत राममनोहरदास ने आरोपों  को गलत बताते हुए कहा कि वह तो दुकान में गए ही नहीं थे। दुकानदार उन्हें जबरन फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें