फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में हर्ष फायरिंग से महिला की जान गई

Mon, 19 Feb 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
डीजीपी के फरमान पर फरमान के बावजूद पुलिस हर्ष फायरिंग नहीं रोक पा रही है। तिलक समारोह में राइफल से की गई हर्ष फायरिंग में छत पर मौजूद महिला की गोली लगने से मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। राइफल लेकर मौके से भागे आरोपी को पुलिस तलाश रही है। एएसपी, सीओ ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


राजापुर थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव में सोमवार शाम 7 बजे शंभू के पुत्र सत्येंद्र कुमार का तिलक चढ़ रहा था। इस दौरान सत्येंद्र के साथियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक युवक राइफल से फायर कर रहा था, जिसकी गोली पड़ोस की छत पर मौजूद अली बख्श की पत्नी जुमरातुन (45) के गले में जा लगी। आसपास के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि जुमरातुन की मौत हो चुकी थी।

जानकारी होते ही लोग इधर-उधर हो गए। फायरिंग का आरोपी युवक भी राइफल समेत भाग गया।

सूचना पर एएसपी बलवंत चौधरी, सीओ सुरेश शर्मा व एसओ वीरेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जांच की। महिला के पति अली बख्श ने पुलिस को बताया कि तिलक समारोह में राइफल से गांव का तारा सिंह फायरिंग कर रहा था। उसी की गोली से जुमरातुन की मौत हुई है। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। राइफल किसकी है, यह भी पता लगाया जा रहा है। महिला के परिजनों ने बताया कि जुमरातुन शाम को कुछ काम से छत पर गई थी। जैसे ही वह नीचे आने को मुड़ी कि गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें