बीच सड़क हुई इतनी पिटाई कि याद आ गई 'नानी'
राजापुर(चित्रकूट)। आधार कार्ड बनवाने के लिए मां ने डांटा तो नाराज बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी के फंदे पर उसे झूलते देख पूरे परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कराया।
थानाक्षेत्र के कनकोटा गांव निवासी मुरलीधर निषाद का परिवार दिल्ली में रहकर मजूदरी करता है। उसकी दो पुत्रियां गांव के भभेंट कालोनी में मौसी सुनैनादेवी के घर में रहकर पढ़ाई करती हैं। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सुनैना के माता-पिता दिल्ली से लौटे थे। गुरुवार की दोपहर को बैंक के किसी काम के लिए उसने पुत्री सुनैना से आधार कार्ड मांगा तो उसने बताया कि अभी नहीं बनवाया है। मृतका के मामा नानबाबू ने बताया कि इसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांट दिया तो वह नाराज होकर कमरे में खुद को बंद कर लिया।
इसके बाद रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात को उसकी बड़ी बहन सुनीता ने कमरे में झांककर देखा तो चीख पड़ी। कुछ देर में पूरा परिवार व आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से शव फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कराया गया।
-इनसेट
चित्रकूट। मृतका पांच बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी। उसने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा भी दी थी।