फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से ढाबा मालिक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार व अन्य आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट। इलाहाबाद से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने हाईवे किनारे खड़े ढाबा मालिक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस लेकर चालक कुछ दूर भागा लेकिन फिर बस खड़ी कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर यात्रियों को अन्य साधन से आगे रवाना किया।
विज्ञापन


 शनिवार की देर रात को बेड़ीपुलिया स्थित मेहमान ढाबा का मालिक रामलखन राजपूत(50) निवासी अहमदगंज ढाबा बंद कर सड़क पार करने को सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच इलाहाबाद से बांदा की ओर जा रही बांदा डिपो की बस आई और उसे टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। यह देखकर आसपास के लोगों ने लहुलुहान ढाबा मालिक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को अन्य वाहन  से रवाना कर बस कोतवाली ले आई। मृतक के पुत्र इंद्रबहादुर की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात चालक व रोडवेज बस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बेहद मिलनसार था रामलखन
चित्रकूट। मुख्यालय से बेडीपुलिया मार्ग पर कई ढाबे संचालित हैं उनमें मेहमान ढाबा की स्थानीय लोगाें में अलग पहचान है। स्थानीय लोगों के अनुसार ढाबा मालिक रामलखन बेहद मिलनसार था और सभी का सम्मान करता था। उसके तीन पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें