फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित महिला की मौत

Wed, 14 Jun 2017 10:47 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
राजसमंद जिले का आर.के अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। कुंजनपुरवा के हालात सुधरने के बाद कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में उल्टी दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। ब्यूर गांव की एक डायरिया पीड़ित महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ब्यूरो की निशादेवी पत्नी मनोज कुमार को कई दिनों से उल्टी दस्त व बुखार की शिकायत थी। उसके पति ने बताया कि तीन दिनों से गांव के पास ही इलाज करा रहे थे बुधवार को जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के एक छह माह की पुत्री है और पति पुणे में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      इसके अलावा जिला अस्पताल में मीनादेवी मनोहरगंज, केदार रेंहुटा, आरती चकौंध, सावित्री अमानपुर, सुमन कपसेठी, शमीम तरौंहा, शीलू रमयापुर को डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें