फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित छात्र की मौत

Fri, 21 Apr 2017 10:42 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चित्रकूट। डायरिया का प्रभाव गर्मी के साथ बढ़ता जा रहा है। जिसका प्रभाव यह रहा कि जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित नि:शक्त छात्र की मौत हो गई। आधा दर्जन मरीज भर्ती हुए। मृतक छात्र झारखंड प्रांत के रोहतास जिले का निवासी था।
विज्ञापन


 जगद्गुरु  रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित जितेंद्र कुमार शाह(26) निवासी बदनी केरकट रोहतास झारखंड बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार को छात्रावास के कमरे में अचानक उल्टी दस्त होने पर सहपाठी आलोक कुमार ने विवि के शिक्षकों को बताकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सहपाठी के अनुसार देर रात को उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ था लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो डाक्टरों ने इलाज शुरु किया। लगभग दो घंटे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही विश्वविद्यालय के कई शिक्षक व सहपाठी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। देर शाम को मृतक के परिजन मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


चित्रकूट। जिला अस्पताल में इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या नित बढ़ती जा रही है। जिसमें मुख्यालय से सटे सोनेपुर गांव में तो डायरिया फैलने की संभावना बन गई है। शुक्रवार को इस गांव के राजेंद्र सिंह, मनोज  और प्रकाश पटेल डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती हुए।

इसके अलावा पुरानी बाजार के हीरालाल , पनौटी निवासी कामता देवी पत्नी देशराज और बनियापुरवा की दीपांशु पुत्री देवेंद्र को भी डायरिया व बुखार होने पर भर्ती किया गया है। जिसमें कामतादेवी की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें