फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में आग से जली महिला की मौत

Tue, 02 May 2017 11:00 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसकर महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज की है।
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार कस्बे के तुलसी इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले कल्ला सोनकर की पत्नी कलावती (24) की सोमवार की रात को आग से जलने से मौत हो गयी। मृतका के पति ने बताया कि रात लगभग 11 बजे वह शौच क्रिया के लिए बाहर निकाला था तब पत्नी सो रही थी। लौटकर देखा तो पत्नी आग से झुलस रही थी।

प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतका के पिता बाबू लाल निवासी कलीजर बांदा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज उत्पीड़न के चलते मारा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संत शरण ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कल्ला की यह दूसरी शादी पांच साल पहले हुई थी। जिसके दो पुत्र हैं। इसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी। जिसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें