चित्रकूट। पाठा क्षेत्र में पुलिस का दबाव बढ़ने से एक लाख पांच हजार का इनामी डाकू गोप्पा गैंग ने भागकर तराई क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। आते ही गैंग ने ग्रामीणों में दहशत फैलानी शुरू कर दी है। पहाड़ी थानाक्षेत्र के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बाहर गैंग ने बीती रात आधा दर्जन ग्रामीणाें को डराधमका कर भगाया। किसी से रंगदारी नहीं मांगी गई लेकिन गैंग की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं।
जानकारी के अनुसार बीती रात को एक लाख का इनामी डाकू गोप्पा गैंग के आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र सदस्य शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पास ट्यूबवेल में मौजूद रहे। स्थानीय मइयादीन, रामलाल और चुनकूराम ने बताया कि देर रात को वह शौच क्रिया के लिए निकले थे तो ट़्यूबवेल के पास कई सशस्त्र लोगों को देखकर लौटने लगे। इसी बीच डाकुओं ने उन्हें आवाज देकर गालीदेते हुए बुलाया। दोबारा रात में इधर न आने और पुलिस सूचना न देने की धमकी देकर भगा दिया। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि डाकू गोप्पा गैंग ही है। इसके पहले भी यह गैंग कई बार इस क्षेत्र में आ चुका है।
रविवार की सुबह अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो सभी किसी अनहोनी की आश्ंाका से भयभीत रहे। इस मामले में सीओ सिटी सुरेश चंद्र बताया कि डाकू गोप्पा गैंग की दो दिन पहले तक पाठा क्षेत्र में लोकेशन मिल रही थी। सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने गैंग की मौजूदगी की सूचना दी है। डाकुओं केा क्षेत्र से खदेड़ने और दबोचने के लिए अभियान चलाया जाएगा।