फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गोप्पा ने फिर रुकवाया सड़क निर्माण

Tue, 02 May 2017 10:46 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉलीवुड, सुल्ताना डाकू - फोटो : self
विज्ञापन
चित्रकूट। एक लाख के इनामी डाकू गोप्पा ने फिर सरकारी काम में अडंगा डालते हुए ठेकेदार से दो लाख की रंगदारी मांगी है। एक करोड़ की लागत से बन रही सड़क का काम बंद कर भयभीत ठेकेदार ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शोभासिंह का पुरवा निवासी ठेकेदार कैलाश ने बताया कि कलक्ट्रेट मार्ग पर लगभग सवा दो किमी लंबी डामर रोड़ एक करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग बना रहा है। इसी काम के दौरान डाकू गोप्पा ने उसके भाई बृजेंद्र को मोबाइल पर दो बार फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी है।

धमकी दी है कि यदि दो लाख नहीं पहुंचाओगे तो उसके भाई ठेकेदार कैलाश को जान से मार देगा। इस धमकी के बाद से ठेकेदार का परिवार भयभीत है। सड़क का 90 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। कोतवाल साजिद अलीखान ने बताया कि डाकू गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठेकेदार को सुरक्षा के बीच निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें