फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को बाहर तक घसीटा

Wed, 29 Aug 2018 10:41 PM IST
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को बाहर तक घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते गांव के पांच दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला को गाली देकर बाहर तक घसीटा। इसके बाद उसकी ननद व बेटी को ढूंढने लगे। इसी बीच महिला का पति व कुछ अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपी घर में आग लगाने की धमक ी देकर भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा निवासी सविता देवी पत्नी प्रवेश रैकवार ने बताया कि मंगलवार की शाम अपनी ननद विमला व बच्चों के साथ घर में थी। पति बाजार गए थे। इसी बीच गांव का राजेश कुमार, लक्का प्रसाद व रामप्रसाद दो अन्य अज्ञात लोगाें के साथ तमंचा, बरछी व लाठी लेकर घर के अंदर घुस आए। महिला ने बताया कि राजेश कुमार से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चलती है। जब वह घर के अंदर घुसा तो उसका विरोध कर घर से बाहर जाने को कहा गया लेकिन आरोपी उसे गाली देते हुए बाहर तक घसीट लाए। इस दौरान घर के दरवाजे पर पहुंचकर ननद व बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूर मौजूद उसके पति व उसके साथी घर पहुंचे। आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो उन्हें लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद जल्द ही घर फूंकने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपियों के ननद व बेटी का अपहरण व घर फूंकने की धमकी से परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  देर रात परिजन हिम्मत कर शिवरामपुर चौकी पहुंचे इसके बाद कोतवाली आए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस मामले के पीछे फिलहाल पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें