फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने बैंककर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 28 Apr 2017 11:00 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर इंडियन ओवरसीज बैंक के एक फील्ड अफसर को घूस के रुपयों के साथ पकड़ लिया। एक लाख का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर उसने एक किसान से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी। उधर, घूस में मैनेजर का भी हिस्सा होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच टीम आरोपी को पकड़कर लखनऊ ले गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को लखनऊ से आई सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने मुख्यालय के जलसंस्थान कार्यालय के सामने स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में छापेमारी की। जानकारी होते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
टीम के सदस्यों ने बैंक गेट पर चैनल का ताला बंद कर जांच शुरू की। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि भरतकूप के टिटरहा निवासी सवाई मानसिंह ने 26 अप्रैल को शिकायत की थी कि इस बैंक में मैनेजर व फील्ड अफसर एक लाख का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

एक माह से उसे बैंक के चक्कर लगवा रहे हैं। जिससे वह परेशान है।
किसान की शिकायत पर सीबीआई टीम ने 27 अप्रैल को विभागीय जांच की जिसमें यह सही पाया गया कि मैनेजर व फील्ड अफसर रिश्वत मांग रहे हैं। जिस पर किसान से मिलकर योजना बनाई गई और शुक्रवार 28 अप्रैल को नोटों पर विशेष पाउडर लगाकर किसान को दिए गए। किसान ने बैंक जाकर पांच हजार रुपये फील्ड अफसर को देकर सीबीआई टीम को सूचना दी।
जिस पर छापेमारी की गई और रंगेहाथ फील्ड अफसर राहुल प्रकाश राम को रिश्वत के पांच हजार रुपये के साथ पकड़ लिया गया। उसे लखनऊ सीबीआई कार्यालय ले जाया जाएगा। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि कोई भी 9415012635 और 05222233474 पर शिकायत कर मदद ले सकते हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि बैंक मैैनेजर उत्कर्ष खरे की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें