फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू व ताला तोड़ने के औजार समेत आठ को दबोचा

Wed, 10 Aug 2016 10:05 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
चलती ट्रेन में लूटपाट व रात को प्लेटफार्म पर यात्रियों को धमका कर वसूली करने वाले गैंग को जीआरपी ने दबोचा है। ललितपुर के महरौली के आठ आरोपियों के कब्जे से चाकू व तार कटिंग के औजार बरामद किए गए। इसके अलावा डभौरा मप्र के एक चोर को चार चोरी के मोबाइल व चाकू के साथ पकड़कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से परम सिंह पुत्र मेराज, लेख सिंह पुत्र रजोक, इकबाल पुत्र कैलाश व अनीश पुत्र नन्हें को जीआरपी ने गश्त के दौरान पकड़ा।

चार आरोपियाें के पकड़े जाने के बाद कुछ दूरी पर मौजूद गौरीशंकर पुत्र जगत, राजेंद्र पुत्र चाली, नीलू पुत्र जगत व संजय पुत्र परम सिंह भागने लगे। यह देखकर जीआरपी टीम ने कुछ दूर जाकर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी ललितपुर जिले के महरौली के सिंदैपुर निवासी हैं। आरोपी गौरी शंकर व नीलू सगे भाई हैं तो वहीं परम सिंह व संजय पिता पुत्र हैं।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। इनके कब्जे से पांच चाकू के अलावा तार काटने व ताला तोड़ने के औजार बरामद हुए। यह सब गैंग बनाकर ट्रेन में अपराध करते हैं। पूरा गैंग गोरखपुर तक ट्रेनों में चोरी करता हैं।

गोरखपुर जिले में दो बार यह पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों के घर की महिलाएं स्टेशन व ट्रेनों में बच्चों को लेकर  सामान बेचने या भीख मांगने के नाम पर रेकी करती हैं।

 जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बुधवार को जीआरपी ने लवकुश यादव उर्फ मुन्ना भाई पुत्र लच्छू यादव निवासी डभौरा जिला रींवा मप्र को पकड़ा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल व एक चाकू बरामद हुआ है। चोरी के मोबाइलों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें