चोरी की जानकारी देता दुकानदार दीपक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अंदर चोरों ने एक माह के अंदर चार दुकानों से चोरी कर पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गुरुवार रात ओवर ब्रिज के नीचे शंकर बाजार की एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया।
चोरों ने दीपक टेलीकॉम की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे तीन दर्जन से अधिक मोबाइल, कैश बाउचर, ई-टाप मोबाइल, बैट्री आदि समान ले गये। चौकीदार की नजर पड़ जाने से चोर दुकान में रखा बाकी समान नहीं ले जा सके।
शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार दीपक चौरसिया पुत्र शंकर लाल दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने लगभग 50 हजार का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चार दिन पहले पुरानी बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान और इसके पूर्व पेंट, होटल और सर्राफा की दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं।
इस समय शहर में चोरों का गैंग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।मौका पाते ही रात के समय अपना हाथ साफ करने से चूकता नहीं है। एक माह के अंदर शहर की चार दुकानों में चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है।