फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 18 सीकेटीपी- 11 परिचय- पुलिस गिरफ्त में नौकरी दिलाने वाले आरोपी रवि व राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले धराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर में कई साल से संचालित एक ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले दो युवकों को यूपी 100 टीम ने दबोच लिया है। आरोप है कि इन दोनों ने कई युवकों से नौकरी दिलाने के लिए 17-17 हजार रुपये पेशगी जमा कराए हैं। दोनों से कोतवाली में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास कामतन मप्र निवासी विवेक मिश्रा ने यूपी 100 को सूचना दी कि दो युवक नौकरी के नाम उसके कई साथियों से ठगी की है। दोनों यहां मौजूद हैं जो मांगने पर भी उसकी रकम नहीं लौटा रहे और पिटाई की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने रींवा मप्र के उमरिया निवासी रविकुमार पुत्र रामविलास और कानपुर के नरवल निवासी राजेश पुत्र रामगोपाल को दबोच लिया। वादी ने बताया कि इन दोनों ने शहर के सबसे व्यस्त चौराहे के पास संचालित एक ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक दर्जन लोगाें से रुपये लिए हेै। उस ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी नहीं बल्कि मार्केैटिंग कोर्स चलाकर लोगाें को ठगा जा रहा है। जब इन युवकों से रुपये वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया। आरोपियों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें