फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 548 पेटी शराब बरामद

Fri, 29 Jun 2018 10:53 PM IST
हरियाणा की 548 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। मुखबिर की सूचना पर डीसीएम वाहन का पुलिस ने पीछा किया तो गढ़वा मोड़ पर डीसीएम पलट गई। वाहन से शराब की सैकड़ों बोतलें सड़क पर बिखर गईं तो यह देख सभी लोग दंग रह गये। डीसीएम सवार दो युवक मौके से भाग निकले। लेकिन तीन को पुलिस की टीम ने दबोच लिया। पकड़े गये अरोपियों ने बताया कि हरियाणा से शराब लाकर जिले में सप्लाई करनी थी। बरामद 548 पेटी शराब की कीमत लगभग साढ़े 18 लाख है।
शुक्रवार की सुबह मऊ थानाध्यक्ष संतशरण ने मुखबिर की सूचना के बाद दो टीम बनाकर घाटी के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रूकी और आगे बढ़ गई। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। आगे-आगे डीसीएम व पीछे पीछे पुलिस के वाहन तेज गति से हाइवे पर दौड़ रहे थे। इसी बीच गढ़वा गांव के पास मोड़ पर डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। वाहन से पुराना फर्नीचर कुर्सियां व सैकड़ों शराब की बोतलें सड़क पर गिरीं। यह देखकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन

  पुलिस टीम ने गढ़वा निवासी सुरेश कुमार, तेंदुआमाफी निवासी हनुमतलाल पटेल और विकास पटेल को दबोच लिया लेकिन दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि यह शराब हरियाणा राज्य से लाई गई थी। कुल 548 पेटी शराब की कीमत 18 लाख 41 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शराब बरामद कर ली गई है।

धोखा देने को रखा फर्नीचर
मऊ। अन्य प्रांत से अवैध तरीके से शराब लाकर बेचने की योजना तो आरोपियों की फेल हो गई। लेकिन उनकी शराब लाने की योजना कारगर थी। कई स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस को भी चकमा दिया। डीसीएम के आधे हिस्से में पुराना फर्नीचर रखा था। बीच में शराब फिर पीछे फर्नीचर रखा था। आरोपी यह शराब पहले इलाहाबाद व प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई करते थे। शराब के अलावा पुलिस ने वाहन से तख्त, कुर्सी मेज, पुराना बेड, गद्दा, सोफा, लोहे की अलमारी आदि भी बरामद की है।
विज्ञापन


सड़क पर गिरी शराब तो लेने को लपके लोग
चित्रकूट। सैकड़ों बोतल शराब जब सड़क पर गिरी तो उसे लपकने के लिए सैकड़ों ग्रामीण भी दौड़े। कुछ ने तो दो चार बोतलें उठा भी लीं। कुछ ने पुलिसकर्मियों की मदद से अपना काम कर दिया लेकिन इसके बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने सभी को डांटकर भगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें