फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एई के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एई के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह के खिलाफ कोतवाली में महिला अवर अभियंता के साथ छेड़खानी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शासन से आरोपी एई का ट्रांसफर हो गया है लेकिन अभी उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा है।
लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) विभाग में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के बीच कई माह से कार्य को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें महिला अवर अभियंता ने अधिशासी अभियंता आर सी कटियार व सहायक अभियंता एके सिंह पर कई फर्जी भुगतान कराने और दबाव बनाकर फर्जी स्टीमेट बनाने का आरोप लगाया है। जिसकी शासन स्तर से जांच चल रही है। महिला अवर अभियंता ने यह भी आरोप लगाया कि इन सब मामलों के संबंध में 11 अप्रैल 2018 को मुख्यालय स्थित कार्यालय में बैठक चल रही थी। जिसमें मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कुछ कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हो रहा था। तभी अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता ने फर्जी भुगतान और फर्जी स्टीमेट बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर सहायक अभियंता ने उन्हें कई बार धमकी दी और छेड़खानी भी की थी। जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहंी हुई थी। जुलाई 2018 में अदालत ने उनकी याचिका पर विचार कर सहायक अभियंता के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसमें कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अब सहायक अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता एके सिंह के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पूरे मामले की गूंज शासन तक पहुंची तो सहायक व अवर अभियंता का ट्रांसफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता को लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है और अवर अभिंयता को रायबरेली भेजा गया है। फिलहाल अभी दोनों ने अपना चार्ज नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें