फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे बाद भी हत्यारा नहीं पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
30 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा गया हत्यारा
विज्ञापन

अमर उजाला फालोअप
बरगढ़। दिनदहाड़े घर में घुसकर थानाक्षेत्र के जमिरा कालोनी में किशन महापात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगाें को पकड़कर पूछताछ की है लेकिन अभी हत्यारे की पहचान व हत्या के कारण की सही जानकारी नहीं हो सकी है। आरोपी को दबोचने के लिए बरगढ़ पुलिस टीम ने शनिवार को कई स्थानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने अकेले घर में मौजूद किशन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द हत्यारे को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। शनिवार को थानाप्रभारी मान सिंह ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। उन्होेंने बताया कि अभी सफलता नहीं मिली है। ठोस सबूत मिलने के बाद ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। अभी फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों द्वारा बताई गई बातों व पुराने केस के आधार पर ही जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें