लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
नवांशहर, बंगा, गढ़शंकर मेहटियाणा, हरियाणा में की थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़शंकर (होशियारपुर)। कूरियर कंपनी के कर्मचारी पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर उससे बैग छीन कर फरार होने वाले तीन आरोपियों में से गढ़शंकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खुलासे के बाद बाइक चोरी करने का आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो आरेापी अभी भी पुलिस की पकड़ से वाहर है। आरोपियों से लूट की वारदात को अंजाम देने में उपयोग किए जाते दातर, नकली पिस्टल व बाइक बरामद किया गया है।
एसएचओ नरिंद्र कुमार ने बताया कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी मलकियत सिंह से तीन लुटेरों ने दातर से हमला कर घायल कर उससे कूरियर कंपनी का बैग छीना था, जब वह कूरियर में आए लोगों के पार्सल बांटने जा रहा था। मलकियत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया था तो पुलिस ने विभिन्न जगह छापेमारी कर मनजिंदर सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोयला वाहिदपुर, विनय कुमार पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पाहलेवाल, गढ़शंकर को गिरफ्तार कर लिया था। अभी तीसरा आरेपी रोहित निवासी पल्लियां, थाना सदर बंगा, नवांशहर फरार है। उन्होंने बताया कि उकत आरोपियों मनजिंदर सिंह व विनय कुमार ने पुलिस रिमांड द्वारा पूछताछ में किए ख्ुालासों के मुताबिक उन्होंने बंगा, गढ़शंकर, मेहटियाणा, हरियाणा थानों के तहत पड़ते इलाके में लूट व छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया है। एसएचओ नरिंद्र कुमार ने बताया कि मनजिंदर सिंह, विनय कुमार व रोहित ने सात दिसंबर, 2018 को बगा थाने में बाइक पर स्कूल जाते दो लड़कों पर हमला कर उनका बाइक छीन लिया, कुछ महीने पहले थाना मेहिटयाना के इलाके में बाइक सवार पर दातर से हमला कर उससे 45 हजार लूटे थे। थाना हरियाणा के तहत पड़ते इलाके में करियाने की दुकान वाले को नकली पिस्टल दिखाकर नौ हजार रुपये छीन लिए थे। गढ़शंकर में एक व्यक्ति का स्कूटर चोरी कर लिया था और स्कूटर वाले को गिराकर उसके पास से पैसों वाला वैग छीन लिया था तथा एक युवक को डरा धमका कर उसके पास से मोवाईल और 35 हजार छीन लिए थे। उन्होंने बताया कि यह तीनों रेहड़ी पर समान बेचने वालों को भी अपना शिकार बनाते थे। उन्होंने बताया कि जिला नवांशहर के बंगा थाना के तहत पड़ते गांव पल्ल्यिां के युवक गगन को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसने एक बाइक चोरी किया हुआ है, जो उसके पास से बरामद कर लिया गया।