फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर चटकी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तेंदुआ निवासी राम दिनेश पटेल और गांव के ही कमलेश मिश्रा आदि से एक जमीन को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्ष इस जमीन पर मालिकाना हक जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच लाठियां चटकने लगी। जिसमें रामदिनेश पक्ष के दस व कमलेश पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें