फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर मिलने गए चाचा भतीजे को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे पर मिलने गए चाचा भतीजे को धुना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दशहरे पर मिलने पहुंचे युवक व उसके चाचा को पड़ोसियों ने तमंचे की मुठिया व लाठियोें से पीट दिया। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को तमंचा समेत पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छिपनी बाहरखेड़ा निवासी बुद्धविलाश यादव पुत्र राममिलन व उसके चाचा मन्ना पुत्र जगदेव ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह दशहरा मिलने पड़ोसी के घर गए थे। उन्होंने देखते ही पड़ोसी मुकेश कुमार व कमल कुमार ने गाली गलौज कर भागने को कहा। जब उनसे कहा गया कि वह दशहरा मिलने आए हैं तो तमंचा निकालकर सीने में लगा दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर चाचा भतीजे की पिटाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली टीम पहुंची और मुकेश व कमल को तमंचा समेत पकड़ लिया। इसके अलावा आरोपी पक्ष के दो अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें