सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के दीपनगर मोहल्ले में स्थित तालाब में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन तालाब पर मौजूद कुछ युवकों ने डूब रही युवती को सुरक्षित बचाते हुए बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह तालाब पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिजनों डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने तालाब में छलांग लगा दी थी। घरवाले उसे उपचार कराने के लिए निजी एक क्लीनिक मेें ले गए हैं।