फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक पर टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक में सवार मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भीटी मझीवा बांदा निवासी लल्ली(45) रविवार की सुबह अपनी बहू को विदा कराने के लिए समधियान रामाकोल आया था। शाम को समधी के पुत्र बुद्धिमान के साथ बाइक से भौंरी गांव घूमने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के मोड़ पर पहुुंचा तो इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार दोनों दूर छिटक गए और लल्ली की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बुद्धिमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मृतक कृषि का काम करता था। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी संवारिया देवी समेत उसके पांच पुत्र व दो पुत्रियां घटनास्थल पहुंची। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
-दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें