चित्रकूट। संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान की मौत हो गई। उसका शव पेड़ के नीचे मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतक चित्रकूट परिक्रमा के लिए घर से निकला था।
मामला रविवार की रात भरतकूप थाना अंतर्गत भैसौंधा गांव का है। बारामाफी गांव निवासी वृद्ध किसान जमुना प्रसाद यादव (75) चित्रकूट परिक्रमा करने गया था। वापस घर जाते समय अंधेरा होने पर रास्ता भटक गया। इस पर वह भैसौंधा गांव के समीप पेड़ के नीचे बैठ गया। सोमवार की सुबह लोगों ने शव देख पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी गई। ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है।