फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराई बाइक, होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
फोटो-11- रामबरन - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाने से ड्यूटी कर घर जा रहे होमगार्ड की बाइक मवेशी से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए ले जाते समय वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। होमगार्ड बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के यूपी 112 वाहन का चालक था। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंणा के समीप यह हादसा शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

कोलमजरा बरगढ़ निवासी होमगार्ड रामबरन (45) पुत्र बुद्धीलाल बहिलपुरवा थाने से ड्यूटी कर होली मनाने के लिए बाइक से घर जा रहा था। अगरहुंणा के समीप बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया जिससे बाइक टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन पुत्र, पत्नी बुधिया का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे पर होमगार्ड संघ ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें