फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-9- गजराज- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध दुकानदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह काफी देर तक उसके बाहर न आने पर परिजन जगाने के लिए पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव में ही परचून की दुकान करता था।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी गांव निवासी गजराज उर्फ छोटू (30) पुत्र माताबदल के परिजनों ने बताया कि राजाराम की पत्नी कल्पना तीन माह पूर्व मायके रेहुंटिया गांव चली गई थी। पत्नी को लेने वह ससुराल तीन दिन पूर्व गया था। साथ न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शुक्रवार की रात उसने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सवेरे परिजन जगाने गए तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा। फंदे पर शव लटका देख होश उड़ गए।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। मृतक ने अपने कमरे में अंदर से ताला लगा लिया था। मृतक के एक पुत्र है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से ससुराल आने के लिए तैयार हो गई थी लेकिन उसके कुछ परिजनों ने उसे आने से रोक दिया। पत्नी को लेने आए पति को खरी-खोटी सुनाई थी। इससे वह और ज्यादा परेशान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें