फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबी बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव में यमुना किनारे सात साल की बालिका की पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अवैध ढंग से खनन होने से जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण हादसे में जान चली गई। थानाध्यक्ष ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

बियावल गांव के असनैन अली की सात साल की बेटी बिट्टी शनिवार सुबह अपनी मां के साथ बालू घाट के पास सवेरे शौच के लिए गई थी। वहां नदी किनारे खेलते हुए पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी और डूब गई। यह देख मां ने मदद की चीख-पुकार लगाई। आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गांव के बाहर मृतका का अंतिम संस्कार करा दिया।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की किसी परिजन ने जानकारी नहीं दी है। उधर, चर्चा है कि घाट में कई जगह बालू खनन कर गड्ढे बना दिए हैं। इनमें पानी भर गया हैं। इन गड्ढ़ों के पास से गुजरने पर अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें