फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर चली गोली, टीएसआई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। ओरा गांव में शुक्रवार की रात शादी की रस्म लावा (धान) भुनाने के कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर गोली चलने से दूल्हे का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। घायल के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे स्व. उमाशंकर द्विवेदी के छोटे पुत्र शैलेंद्र के विवाह के रस्म के दौरान लावा भुनाने का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने शैलेंद्र के बड़े भाई कानपुर में ट्रैफिक पुलिस में टीएसआई के पद पर तैनात योगेंद्र द्विवेदी भी परिवार के साथ आए थे। कार्यक्रम के दौरान वह किसी काम से घर से बाहर गए। लौटते समय घर के पास पहुंचते ही अचानक किसी ने फायरिंग कर दी।
गर्दन में गोली लगने से योगेंद्र द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो उन्हें जख्मी हालत में देखा। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज लेकर गए। बताया जा रहा है कि घायल योगेंद्र के पिता की रंजिश के चलते बीते साल हत्या कर दी गई थी, वह पीएसी में तैनात थे।
विज्ञापन

घायल के चाचा संतोष द्विवेदी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। थाने में नामजद तहरीर दी है। अपर एसपी शैलेंद्र राय ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। स्थिति सामान्य है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें